रिपोर्ट_श्याम सुंदर पासवान
महराजगंज।उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव हेतु कल डाले जायेंगे वोट, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आपको बता दें कि गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य(एमएलसी) चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।आज शक्रवार को देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी। इसके बाद अलगे दिन शनिवार को 09/04/2022 के सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो कर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस बार विधान परिषद चुनाव हेतु क्षेत्र के सिर्फ दो ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में जंग लड़ रहे हैं।सपा से रजनीश यादव और भाजपा से सीपी चंद अपने भाग्य आजमा रहे हैं।वहीं बताया जा रहा है कि गोरखपुर-महराजगंज क्षेत्र में कुल 33 बूथों पर मतदान होगा। इसमें सें गोरखपुर के 21 बूथों पर मतदान किया जाएगा और 12 वोटिंग बूथ महराजगंज के होंगे। महराजगंज के बूथों के लिए वहीं के कलेक्ट्रेट मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। वहीं गोरखपुर क्षेत्र के बूथों के लिए शुक्रवार की सुबह ही कचहरी क्लब ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवान हो जाएगी। हर एक बूथ पर कुल तीन कर्मचारी रहेंगे, जिसमें क्रेंद्र सरकार के एक और राज्य सरकार के दो कर्मचारी होंगे। वोटिंग पूरी होने के बाद दोनों ही जिलों के लिए सभी बूथों की मतपेटियां को गोरखपुर कचहरी क्लब ग्राउंड में ही लाया जाएगा। गोरखपुर कचहरी क्लब ग्राउंड को ही स्ट्ऱांग रूम बनाया गया है, 12 अप्रैल को होने वाली काउंटिंग भी यहीं पर होगी। कल क्षेत्र के 5454 मतदाता चुनाव मतपत्रों पर इन दोनों उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करेंगे।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित