माधवनगर उर्फ तुरकहिया में पहल कार्यक्रम में ग्रामीणों के तमाम समस्याओं का हुआ समाधान
रिपोर्ट-अहमद रजा
निचलौल,महराजगंज।जनपद के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत माधवनगर उर्फ तुरकहिया गांव में दो दिवसीय पहल कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन तमाम शिकायतों व निस्तारण के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्प संख्यक अधिकारी सफी आलम ने की । इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी समस्याओं को निराकरण कराया । कार्यक्रम में विधवा पेंशन , वृद्धा पेंशन , राशन कार्ड , वरासत , गांव दहत्तर ( बाढ़ ) आंगनवाड़ी व समूह के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे । जहा ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया । अल्प संख्यक अधिकारी ने बताया कि सरकार की हर योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए ऐसी योजनाओं का संचालन किया गया है । जिससे आम जन मानस घर बैठे सरकारी योजना का लाभ मिल सके सके । इस दौरान गांव के लोगो ने गांव में स्थित तीन पोखरियो पर अतिक्रमण बात कही । जिस पर हल्का लेखपाल मुन्ना लाल यादव ने तीनो पोखारियो का सीमांकन कर रिपोर्ट एसडीएम निचलौल को भेज दी है । गांव की पुष्पा खरवार पत्नी हरी प्रसाद ने लिखित देकर रोजगार सेवक पवन चौधरी पर राशन कार्ड में बच्चो का नाम चढ़ाने ने नाम धन उगाही का आरोप लगाया । इस मौके पर राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लोगो का आवेदन फार्म भरा गया । पीएम किसान के लिए बारह लोगो ने , शौचालय के लिए 35 लोगो ने , आवास के लिए 38 , वृद्धा पेंशन के पांच , आयुष्मान कार्ड के लिए आठ लोगो का आवेदन फार्म भरा । कार्यक्रम में सहायक विकाश खंड अधिकारी सफी आलम आंगनवाड़ी प्रभासिनी देवी , अंजली भारती , आशा राजकुमारी , संगीता खरवार बिएम एम धनंजय कुमार साहू , बि सी रंजना नायक , कृषि विभाग के महेश कुमार , संजय चौधरी , शिवेश सिंह , आयुष्मान अनूप चौहान , मुकेश गुप्ता , प्रधान प्रतिनिधि , राम सरन गुप्त , सच्ची दिवेदी , हरी नारायण , संजय कुमार , हैप्पी नायक सहि गांव के सैकड़ों लोग मौजद रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश