मुख्य अतिथि के रूप मे बलहा विधायक सरोज सोनकर रहीं मौजूद
सुजौली, बहराइच-मंडल चफरिया के ग्राम सुजौली मे स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर मेला मैदान मेँ आज स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे बलहा विधायक सरोज सोनकर जी मौजूद रही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। बलहा विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान सुजौली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुजौली के भेसाहि कोटेदार पर अनियमितता के आरोप भी लगाए जिनको सुनकर भाजपा विधायक सरोज सोनकर में तत्काल कोटेदार पर कार्यवाही करने की बात कही वही कुछ ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रेंज पर भी आरोप लगाए बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि जनता की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा वही विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने कहा की अगले 6 महीने में लगातार बलहा विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाएगी जिसमें जनता की समस्या का निराकरण किया जाएगासुजौली क्षेत्र के मंडल पदाधिकारी,सेक्टर प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख आदि भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि आलोक जिन्दल, घूरे प्रसाद मौर्य, प्रदेश परिसद सदस्य प्रमोद आर्या,मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,विद्याप्रकाश विश्कर्मा,शिवकुमार निषाद ,जयप्रकाश प्रधान बडखड़िया ,क्रांति मिश्रा,संजय मौर्य, संतोष मौर्य,इंद्रेश पाण्डे ,राहुल बाथम,वीरेंद्र सिंह,जगदीश भार्गव,सरदार पंजाब सिंह,गुरदास सिंह,राम खेलावन पाल, अमित पाण्डेय,प्रफुल्ल जायसवाल,बूथ अध्यक्ष संदीप पोरवाल,रोहित सिंह ,सर्वेस जायसवाल,संदीप सिंह,श्याम करन आदि उपस्थित रहे। सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना