संवाददाता-मुन्ना अंसारी
महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव को अनियमितता, लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।बताया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी तरीका अपनाते थे।सुत्रों से पता चलता है कि उक्त अधिकारी की बहुत शिकायतें मिली थी जिसके कारण उनका तबादला कर दिया गया।बीएसए ओम प्रकाश यादव को लखनऊ सम्बद्ध किया गया है। अभी किसी को भी नई तैनाती नहीं दी गई है।नई तैनाती के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव के स्थान पर डायट के प्रधानाचार्य को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जब तक नई तैनाती शासन के तरफ से नहीं हो जाती है तब कार्य भार उक्त प्रधानाचार्य ही देखेंगे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश