सुजौली,बहराइच । थाना सुजौली क्षेत्र के ग्रामसभा रमपुरवा के हरैय्या कोहली निवासी बसंत पुत्र गुजराती के घर में अचानक आग लग गई जिसके कारण घर में रखा चारपाई व अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए इस दौरान बसंत ने बताया कि उसके घर में चारपाई व खाना बनाने के लिए गेहूं ,चावल तेल इत्यादि रखा हुआ था जो कि अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जल गया इस दौरान आग लगने की सूचना पाकर गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा बाल्टी में पानी भर भर कर डाला गया जिससे आग काबू में आग पाई इस दौरान बसंत के घर में दो छप्पर जलकर खाक हो गए मौके पर सूचना राजस्व कर्मचारियों को दे दी गई है पीड़ित बसंत पुत्र गुजराती के मुताबिक 15 से ₹20 हजार का नुकसान हुआ है इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हवा न चलने के कारण व ग्रामीणों की सतर्कता के कारण आग फैलने से बच गई समय रहते आग पर काबू पा लिया गया
अज्ञात कारणों से लगी आग एक घर जलकर हुआ खाक



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति