रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ दत्तापुर टोला बसंतपुर मे भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन को दरकिनार किया जा रहा हैं जहां सरकार हर ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाने में लगी है वही कुछ ऐसे सफाई कर्मी जो अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि सरकार द्वारा हर ग्राम सभा में सफाई कर्मी नियुक्त किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ दत्तापुर टोला बसंतपुर में सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद वहां की नालियां बद से बद्तर पड़ी हुई है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी दो-तीन महीने में एक बार आता है। हम लोगों को कई बार अपने ही नालियों की सफाई करना पड़ता है। नालियां जाम होने से गांव में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। जिससे गांव वाले काफी परेशान है गांव वालों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से सफाई कर्मी की शिकायत की गई तो वह कुछ कहने से इनकार हुए ।



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।