दो दिन लगातार तेंदुआ के आने के बाद वन विभाग ने शुरू कराई कांबिंग
कतर्नियाघाट के गिरजापुरी से भेजी गई हथिनी जयमाला व चम्पाकली
मिहीपुरवा (बहराइच)। ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव में दो दिनों से तेंदुआ जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने हथिनी जयमाला और चंपाकली से गांव में कांबिंग शुरू कराई है। टीम के साथ डब्लूटीआई की टीम लगाई गई है।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के नौबना बीट के गिरगिट्टी गांव में मंगलवार को तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों ने सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को जागरूक किया। वहीं बुधवार को पुनः तेंदुआ पहुंच गया। इस पर डीएफओ आकाशदीप बधावन ने हथिनी जयमाला और चंपाकली से कांबिंग कराने के निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी इरफान, वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, मुनेश्वर सिंह, वन रक्षक अकील, राम नरेश, डब्लूटीआई के डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा गांव पहुंचे। महावत मोहर्रम अली, विनोद और इरशाद की टीम गिरगिट्टी के साथ मजरा बंगला पुरवा में हथिनी द्वारा कांबिंग की शुरू की है। हथिनी के कांबिंग से तेंदुआ दिखा नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी इरफान ने बताया कि तेंदुआ के देखते ही उसे जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा। ग्रामीण भी जागरूक रहें, जिससे हमले को रोका जा सके।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश