कुशीनगर ।विगत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन खुशी हॉस्पिटल कोटवा बाजार के प्रबंधक एवं संचालक डा0 राजू कुमार श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गयाकुशीनगर जनपद के विकासखंड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौगांवा में श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आसपास तथा दूरदराज के भक्तों द्वारा परिक्रमा व पूजा-अर्चना किया गया साथ ही साथ हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ के रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए ग्राम सभा के सम्मानित एवं संभ्रांत लोगों द्वारा इस महायज्ञ के रखरखाव एवं देखरेख में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उसी के क्रम में महायज्ञ के उद्घाटन मैं मुख्य अतिथि के रूप में रहे खुशी हॉस्पिटल कोटवा बाजार के प्रबंधक डॉ राजू कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया तथा उनके सहयोगी लक्ष्मी हॉस्पिटल सिसवा बाजार सवेया डाला के मैनेजर संजय ओझा द्वारा उद्घाटन में सम्मिलित होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उद्घाटन समारोह में उपस्थित पूर्व ग्राम प्रधान मनोज सिंह ,उमेश सिंह ,केसर सिंह, सत्येंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, इंद्रासन सिंह, कुबेर गुप्ता, डॉक्टर किशन कुमार ,धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह, आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश