रिपोर्टर -अमित मिश्रा
कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद कुशीनगर कप्तानगंज तहसील ईकाई की बैठक ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश द्विवेदी प्रदेश प्रचार मंत्री की देख-रेख में तहसील कार्यकारणी का पुर्नगठन हुआ। बैठक के दौरान परिचय पत्र का भी वितरण हुआ। जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय ने बताया कि सर्वसम्मति से फणेन्द्र पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष तथा अनिल जायसवाल व सत्येन्द्र पाण्डेय को महामंत्री, उपाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, वरूण मिश्र, रविन्द्र गोड़ को सचिव, राजीव गुप्ता को चुना गया। तहसील संरक्षक के रूप में श्रीराम प्रसाद प्रधानाचार्य को नवनीत किया गया। जिला कार्यकारणी हेतु प्रदीप मिश्रा,अभिषेक पाण्डेय, इंम्तयाज अहमद, डॉ. नर्वदा सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय को नामित किया गया। संचालन हाटा तहसील अध्यक्ष मोहन पाण्डेय ने किया। बैठक को प्रान्तीय प्रतिनिधि सुमंत दूबे, जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ गुप्ता, जिला महासचिव अमरनाथ पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष सतीशचन्द्र दूबे ने सम्बोधित किया। बैठक में रामसजन शर्मा, मुस्तिफा अली, रामनिवास साहनी, रविन्द्रमणि त्रिपाठी, शिवकान्त पाण्डेय सहित नव निर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहें।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश