• नकल करने व कराने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही-डीएम
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रथम दिन प्रथम पाली में विभिन्न परिक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इण्टर कालेज भुजैनी एवं छत्रपतिशाहू जी महाराज इण्टर कालेज कांटगांगा एवं अन्य परीक्षा केन्द्रों मे आयोजित परीक्षा का जायजा लिया।

उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक एवं तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा में नकल पर रोक लगाने तथा परीक्षा की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 के प्राविधानों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी सामूहिक नकल अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक एवं सम्बन्धित लोगों पर इन प्राविधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश