बहराइच। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार सुबह से शुरू होगी। इसके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सभी छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि जिले के 104 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल में 32913 और इंटर मीडिएट में 22752 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी।
24 मार्च से 104 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 55 हजार छात्र होंगे शामिल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश