बाराबंकी । वादी चन्द्रभान दीक्षित पुत्र संतोष कुमार दीक्षित निवासी बीबीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ने थाना जैदपुर पर तहरीर दी कि उसके भाई तेज नरायन दीक्षित का शव कौरहापुरवा के पास घेरवा बाग में स्थित कुंआ में मिला है, जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है। इस सूचना के आधार पर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम द्वारा निरीक्षण कर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर-23. मार्च.2022 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण शिवा रावत उर्फ टीटीपाल पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद रावत निवासी कौरहापुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारीलाल थाना कोठी,रिंकू उर्फ त्रिभुवन रावत पुत्र गंगाराम निवासी सराय मोहद्दीनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि 16 मार्च शाम को मृतक व अभियुक्तगण ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया एवं उसके बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ और अभियुक्तगणों ने मृतक तेज नरायन दीक्षित के सिर पर ईट से वार कर उसे कुएं में फेक दिया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जैदपुर धीरेन्द्र कुमार सिंह,उ0नि0 राजेश यादव का0 मनीष कुमार, का0 विपिन कुमार,का0चा0 अब्दुल के नाम शामिल हैं।
हत्या कारित करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।