सहजनवा गोरखपुर- गीडा स्थित गैलेंट इस्पात फैक्ट्री में फीटर पद पर तैनात कर्मी की सोमवार को शाम 5 बजे के करीब कार्य के दौरान घायल हो गया था। इलाज के लिए ले जाते समय कर्मी की रास्ते मे मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और पड़ोस के लोग फैक्ट्री पर पहुचे। जहां मृतक के स्वजन और फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र वार्ता चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के भैसला निवासी चन्द्रिका सिंह हरजोत सिंह 30 वर्ष जो गीडा स्थित गैलेंट इस्पात फैक्ट्री में फीटर के पद पर तैनात सोमवार को करीब 5 बजे वह कनवेयर मशीन पर कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान उसका दाहिना हाथ मशीन में फंस गया। और वह कट कर दो टुकड़े हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र घायल कर्मी को इलाज के लिए गोरखपुर स्थित एक नीजी अस्पताल में ले गये। मंगलवार को भोर में 3.30 बजे के करीब कर्मी हालत गम्भीर हो गयी। जिसे देखते हुए चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। खलीलाबाद के पास पहुचते पहुचते कर्मी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सीएचसी सहजनवा लाया गया। जहां भारी संख्या में मृतक स्वजन और शुभचिंतक जुट गये। तथा प्रभारी निरीक्षक सहजनवा अंजुल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुच गये। कुछ देर में फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र भी पहुच गया। स्वजन से फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र से बात होती रही। तथा मृतक के स्वजन को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई और एक बहन है। यह तीसरे नम्बर का था। बड़ा भाई दिव्यांग है। मृतक की एक पूर्व शादी हुई है। बहन की शादी हो चुकी है। मृतक परिवार में अकेले कमाने वाला व्यक्ति था। फिलहाल स्वजन में मातम का माहौल है। वही मानव संसाधन प्रबन्धक गैलेंट इस्पात भाष्कर त्रिपाठी ने बताया कि स्वजन से वार्ता हुई है। जिसमे 5 लाख बीमा 5 लाख पीएफ तथा मृतक के पत्नी को आजीवन वेतन का 80 फीसद पेंशन दिया जायेगा।
गैलेंट इस्पात फैक्ट्री में कार्य के दौरान घायल कर्मी की मौत परिवार मे छाया मातम

More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित