रिपोर्ट-अब्दुल कलाम
निचलौल,महाराजगंज। जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बढ़ैपुरवा में प्राथमिक विद्यालय का मेन गेट का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय परिसर में घुस कर पानी का मोटर चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात चोरों ने ग्राम सभा बढ़ैपुरवा के प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट को तोड़कर विद्यालय परिसर में घुसकर बने एक कमरे में पानी का मोटर लगा था जिसको कुछ अज्ञात चोरों ने पाइप तोड़कर मोटर चुराकर ले जाने में सफल रहे घटना दिनांक 18/03/2022 के रात्रि की है होली के शुभ अवसर पर विद्यालय बंद होने के कारण तत्काल पता नहीं चला आज दिनांक 21 मार्च 2022 को जब विद्यालय खुला तो बच्चे और अध्यापक विद्यालय में पहुंचे अचानक किसी बच्चे की नजर उस कमरे में पड़ा जिस कमरे में मोटर लगा हुआ था कमरे का ताला टूटा हुआ देख विद्यालय के बच्चे तुरंत प्रधानाध्यापक को जानकारी दी। जिसके बाद प्रधानाध्यापक द्वारा मौके का जायजा लिया गया उक्त प्रधानाध्यापक कुछ अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रभारी निरीक्षक निचलौल को देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना यह है कि निचलौल पुलिस प्राथमिक विद्यालय के अंदर मोटर चोरी का पर्दाफाश करने में सफल होती है या असफल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश