लोधी समाज के लोगों ने मनाया वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 164वां बलिदान दिवस।
मिहीपुरवा, बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के जयरामपुरवा में भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष तीरथ राम लोधी के आवास पर स्वाधीनता संग्राम में शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 164वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष बलहा सालिकराम लोधी रहे।महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष तीरथ राम लोधी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना अवंती बाई लोधी का बहुत ही योगदान रहा है। जिनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सभी लोग योगदान करें। मुख्य अतिथि सालिक राम लोधी ने कहा कि लोधी समाज के लोग शिक्षा के साथ जुड़कर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र और समाज की सेवा करें। इस अवसर पर कैलाश नाथ लोधी, राम हर्ष लोधी,हंसराम आजाद,अशोक कुमार लोधी,मुकुट बिहारी लोधी,डॉ तीरथ राम लोधी,राजेंद्र लोधी, छत्रपाल लोधी, बछराज लोधी समेत काफी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश