गोरखपुर-सहजनवा थाना क्षेत्र के रानुखोर में दो सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनो पक्षो की तरफ से तीन लोग घायल हो गये है। पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के रानुखोर विनोद पुत्र बाबूलाल और छोटेलाल सगे भाई है।दोनो के बीच सम्पत्ति बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को सुबह सात बजे के विनोद अपने दरवाजे के सामने खाली भूमि में कार्य कर रहा था। जिसका दूसरे भाई ने विरोध किया। इस दौरान दोनों भाईयों में वाद विवाद बढ़ गया। और दोनो पक्ष की तरफसे ईट पत्थर चलने लगे। जिसमे एक पक्ष से विनोद 55 वर्ष बाबूलाल 25 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से छोटेलाल 50 वर्ष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा भेजा था। तथा दोनो पक्षो की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार ने कहा कि दोनों पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
भूमि विवाद में दो पक्षो में मारपीट तीन घायल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश