रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
मिठौरा बाजार-महाराजगंज।सोमवार को ग्राम सभा मोरवन में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विकास खण्ड मिठौरा के ग्राम सभा मोरवन में श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया।इस कलश यात्रा में हाथी घोडो के साथ लगभग दर्जनों ट्राली ट्रेक्टर मोटरसाइकिल से लोग इस यात्रा में शामिल हुए।तथा1001 कन्याओं ने कलश लेकर मिठौरा पहुंची जहां पर ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही कलश में जल भरा गया। यह कलश यात्रा मोरवन से शुरू होकर भुलाना मिश्रौलिया सेमरा बरोहिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा।जंहा पर ज्योतिषाचार्य एवम विद्वत जनो द्वारा कलश स्थापना कराया गया।दर्शको के मनोरंजन के लिए बरोहिया के रामलीला मंडली का जो रात्रि 8 बजे से दर्शको का मनोरंजन कराएंगे। इस दौरान इस समिति के अध्यक्ष गोपाल पांडेय उपाध्यक्ष शेषनाथ गुप्ता महामंत्री धीरज वर्मा रामदेव यादव अमरनाथ वर्मा रामबृक्ष यादव सहित ग्राम सभा के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश