बाराबंकी । तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को मारी टक्कर 5 लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र दिलोना बाईपास के निकट लखनऊ फैजाबाद की ओर से आ रही GJ 14 W 3219 कंटेनर ने दिलोना हाईवे के निकट कंटेनर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार सडक पर गिरकर घायल हो गए घायल अनूप सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष प्रमोद कुमार पुत्र गंगा प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष सुरुचि वर्मा पत्नी अंकित उम्र लगभग 26 वर्ष सत्यवान वर्मा पुत्र शिवप्रसाद उम्र लगभग 29 वर्ष एवं अन्य एक को गंभीर चोटे आई है। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 4466 जिस पर तैनात कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव धर्मेंद्र सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर भेजवाया जहां दो घायलों की गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को मारी टक्कर पांच घायल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश