बाराबंकी । पुलिस लाइन एवं जनपद बाराबंकी के समस्त थानों में होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी गण, जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी व समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस लाइन के साथ- साथ जनपद के समस्त थानों में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे दिन काफी हर्षोल्लास के साथ लोग एक दूसरे को बधाइयां देते रहे।
पुलिसकर्मियों ने भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर