कुशीनगर। नगरपालिका क्षेत्र पडरौना के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से होली के अवसर पर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा का वृहद आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई पडरौना द्वारा किया गया। यात्रा की शुरुआत कसेरा टोली मार्ग, शिवाला चौक, इंदिरा नगर, जटहाँ रोड, दरबार रोड, तिलक चौक, मेन रोड, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चौक तक हजारों की भीड़ के बीच पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सकुशल सम्पन्न हुई। इस दौरान गाजे बाजे के साथ साथ गुलाल अबीर और होली के रंगों के बीच पूरा नगर रंगमय होकर झूम उठा। यात्रा में शामिल पानी टैंकर ने राह में आये हर एक व्यक्ति को रंग बिरंगा करते हुए अपने अंदाज में बधाई दी।यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रचारक राजेश जी, जिला कार्यवाह रवि कीर्ति साहा, जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण कुमार, जिला सम्पर्क प्रमुख नीरज गोयल, जिला शारीरिक प्रमुख दीपक अग्रवाल, नगर कार्यवाह विशाल जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, रामेश्वर कुशवाहा के अलावा मानस मिश्रा शशांक केसरवानी सोनू मद्धेशिया संतोष चौरसिया राजन सिंह पीयूष पटेल सोनू कुशवाहा दीपक श्रीवास्तव नितिन शाह पवन साहब संजय साहा भोला सा है धर्मेंद्र मद्धेशिया मुरली कनोडिया सूरज मिश्रा गोविंद शर्मा विनय मद्धेशिया, श्याम साहा, अनूप गौड़ मानस मिश्र, अभय मारोदिया मंथन सिंह के अलावा हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों सहित आमजनमानस की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई पडरौना द्वारा होली के अवसर पर भगवान नरसिंह की भभ्य शोभा यात्रा निकाला गया



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश