रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
फरेन्दा-महराजगंज। जनपद के फरेंदा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह एक महिला कांस्टेबल से गाली गलौज और दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया निलंबित। मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह से महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था इस दौरान सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने कांस्टेबल से गाली गलौज और दुर्व्यवहार कर बैठा और उक्त महिला कांस्टेबल को मारने के लिए कुर्सी तान दी इस माहौल को देखते हुए पूरे थाने में हड़कंप मच गया इस मामले की खबर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज तक पहुंची मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज प्रदीप गुप्ता ने सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्यवाही हेतु जांच शुरू कर दी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश