सपा,बसपा और कांग्रेस का सुपडा साफ, नही खुला किसी खाता
रिपोर्ट-अमित मिश्रा
कुशीनगर। जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराते हुए जिले से सभी दलो का सुपडा साफ कर दिया। सूबे के हाट सीट मे शुमार जनपद के फाजिलनगर विधानसभा से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और तमकुहीराज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक अजय कुमार लल्लू को करारी हार का सामना पडा। भाजपा के अजेय जीत व पुरा जनपद भगवामय होने से भाजपाई काफी गदगद दिखे।
सातों विधानसभा सीट पर भाजपा की रही शुरू से बढ़त
निर्धारित समय पर शुरू मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ रही थी रुझान और दिलचस्प होते जा रहे थे। ईवीएम की मतगणना शुरू होने के बाद जिले के सभी सातो सीटो पर राउंडवार भाजपा की बढत काफी मजबूत होती जा रही थी। हाट सीट फाजिलनगर ने बैलेट वोट मे स्वामी प्रसाद मौर्य आगे जरुर रहे लेकिन ईवीएम की गणना शुरू होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा जब आगे बढे तो बढते चले गये। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य दुसरे स्थान ऊपर नही उठे जबकि बसपा के इलियास अंसारी शुरू से तीसरे स्थान पर रहे। यहां भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा को जहां कुल 115343 वोट मिले वही सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को 69710 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के इलियास अंसारी को 45515 वोट पाकर संतोष करना पडा। इसी तरह से तमकुहीराज मे भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के डा. असीम कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उदय नारायण गुप्ता 66711 वोटो के अंतर से पराजित किया है डा0 असिम को कुल 114957वोट मिले है, जबकि सपा के उदय नारायण गुप्ता को 48226 और कांग्रेस के अजय लल्लू को 33370 मत मिले हैं। खड्डा में भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद को 88291, निर्दल विजय प्रताप कुशवाहा को 46840, सपा-निषाद पार्टी गठबंधन के अशोक चौहान को 21223 मत मिले हैं। यहा भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद ने निर्दल विजय प्रताप कुशवाहा को 41451 वोटो से हराया है। हाटा विधानसभा म भाजपा के मोहन वर्मा ने सपा के रणविजय सिंह को 59365 वोटो से हराया है। मोहन वर्मा को कुल 120666 वोट मिले। सपा के रणविजय सिंह 61301वोट पाकर दुसरे और बसपा के शिवांग सिंह 21723 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम मे पडरौना विधानसभा से भाजपा के मनीष जायसवाल ऊर्फ मन्टू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विक्रम यादव को 42008 वोटो से हराया है। यहां मनीष जायसवाल को कुल 114496, सपा के विक्रम यादव को 72488 व बसपा के पवन उपाध्याय 20983 वोट मिले है।
इन सीटो गणना जारी भाजपा रही आगे
कुशीनगर विधानसभा से भाजपा के पीएन पाठक सपा प्रत्याशी राजेश राव से 34957 वोट आगे चल रहे थे। इसी तरह से रामकोला से भाजपा के विनय गोड सपा गठबंधन के पूर्ण वासी देहाती से 64245 वोट से आगे चल रहे है। समाचार लिखे जाने तक 23 वे राउंड मे विनय गोड को 103532 वो मिले थे जबकि सपा गठबंधन के पूर्ण वासी को 39287 मत प्राप्त हुए थे।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित