रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
महराजगंज।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अहवान पर पर 317, सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह के अगुवाई में समाजवादियों द्वारा ज़िला मुख्यालय परिसर में डेरा डालकर चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के बाद कल दिनांक 10 /03/2022 दिन बृहस्पतिवार को वोटों की मतगणना होनी है।उसके पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी की आशंका जतायी थी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना समेत स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की विशेष निगरानी करने को कहा था। अखिलेश यादव के एक अहवान पर 317, सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह ने ज़िला मुख्यालय परिसर में डेरा डाला हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर सहित पार्टी के कई दिग्गज पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। 317, सिसवा विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी है। सपाइयों का दावा है कि इस सीट पर सुशील कुमार टिबड़ेवाल का सियासी पलड़ा भारी है। 317, सिसवा विधानसभा सीट समेत महराजंगज जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर गत 3 मार्च को वोटिंग हुई थी। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय में बनाये गये स्ट्राम रूम में रखा गया है। मंगलवार को वाराणसी में पिकअप गाड़ी से ईवीएम मशीनों के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े सवाल खड़े किये और सत्ता पक्ष के इशारों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका भी जतायी। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से ईवीएम की सुरक्षा की अपील की थी। मंगलवार को वाराणसी में पिकअप गाड़ी से ईवीएम मशीनों के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े सवाल खड़े किये और सत्ता पक्ष के इशारों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका भी जतायी। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से ईवीएम की सुरक्षा की अपील की थी।पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिये जिला मुख्यालय पहुंचे सपाईअखिलेश यादव के इन्हीं निर्देशों पर आज सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं संग जिला मुख्यालय पहुंचे। सपाइयों ने ईवीएम मशीनों की रखवाली के लिये यहां सुनील सिंह के नेतृत्व में डेरा डाल दिया है। सपाइयों का कहना है कि वे यहां से सकुशल मतगणना के बाद ही हटेंगे। यहां मतगणना केंद्र के बाहर पर बड़ी संख्या में सपाई जुटे हुए हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिये कल 10 मार्च को होने वाली मतगणना में धांधली की आशंका से सपा कार्यकर्ताओं ने बीती रात उत्तर प्रदेश में जगह जगह पर ईवीएम की निगहबानी की जा रही है।



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर