मिहीपुरवा , बहराइच । कतर्नियाघाट वनजीव प्रभाग के रेंज मोतीपुर प्रांगण में संचालित मोगली विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोगली विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने वाले वन्यजीव चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने किया । डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मोगली विद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर बच्चों को महिला दिवस के बारे में बताया गया तथा देश की महान विभूति महिलाओं इंदिरा गांधी कल्पना चावला प्रतिभा पाटिल लता मंगेशकर के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई । बच्चों ने महिलाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र सेवा करने की बात कही। ज्ञात हो कि सन 2018 में तत्कालीन टाइगर रिजर्वेशन फोर्स के यस आई सत्येंद्र कुमार द्वारा जंगल के आसपास घूम रहे बच्चों को इकट्ठा कर विद्यालय की शुरुआत की गई थी। जिसे बाद में मोगली नाम दिया गया। लेकिन पिछले वर्ष सत्येंद्र कुमार का तबादला कानपुर में यातायात निरीक्षक के पद पर हो गया । जिससे इन बच्चों का भविष्य अधर में दिख रहा था । लेकिन प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने स्वयं विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी लेते हुए विद्यालय का संचालन करवा रहे हैं।
कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज में संचालित मोगली विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश