सूत्रों की माने तो नंदी के दूध पीने वाली प्रक्रिया बहराइच के गोपिया, लालपुर, व जिला श्रावस्ती के सिरसिया में भी देखी गई।
बहराइच । मोतीपुर थाना अंतर्गत स्थित गोपिया ग्राम सभा में महाकालेश्वर मंदिर अद्भुत चमत्कार देखने को मिला लोगों का कहना है कि इस शिव मंदिर में रविवार देर शाम से नंदी ने भक्तों के हाथ दूध पीना शुरू कर दिया यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई और काफी संख्या में लोग हाथों में दूध लेकर मंदिर पहुंचने लगे और देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी और नंदी को दूध पिलाने के लिए होड़ सी लग गई और लोग मंदिर पहुंचकर नंदी को दूध पिलाना शुरू कर दिये इस संबंध में लोगों से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि बहराइच जिले के लालपुर ,गोपिया तथा श्रावस्ती जिले के सिरसिया में भी नंदी को दूध पिलाते देखा गया है जहां काफी संख्या में लोग मंदिरों मे पहुंचकर नंदी को दूध पिला रहे थे यह भ्रम है या सच्चाई लेकिन लोग इसको आस्था से जोड़ रहे हैं।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।