बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर भागने के चक्कर में स्कूली बच्चों को कुचला
रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
कोल्हुई-महराजगंज।जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोटन-कोल्हुई मार्ग पर इकरा इंटरमीडिएट कालेज के ठीक सामने एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर भागने के चक्कर में स्कूल जा रहे तीन बच्चों को बीच सड़क पर रौंद दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी है। सड़क हादसे की घटना आग की तरह फैल गई उसके बाद गांव के अगल बगल के लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार लोटन की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप चालक ने पहले एक बाइक सवार को ठोकर मारी।और भागने के चक्कर में साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कुचल दिया।इस दर्दनाक सड़क हादसे में लबदहा निवासी वजीउल्लाह पुत्र अबु हुरेरा की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं पर फरहान व अब्दुल और बाइक सवार बबलू शर्मा को गंम्भीर चोटें आयी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के परिजन घटना सुन आवाक रह गए सड़क हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में एसओ अजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश