रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
बहराइच। बहराइच गल्ला मंडी से शनिवार सुबह पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। 3196 पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से जिले के बूथों पर पहुंचेंगी। बहराइच जिले के सात विधानसभा में रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए जिले में 2903 बूथ बनाए गए हैं।जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि कुल 3196 पोलिंग पार्टियां हैं। सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। सभी पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से बूथ को रवाना हुए। गल्ला मंडी परिसर में काफी गहमागहमी रही। पोलिंग बूथ रवाना करते समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेएक नजर में कर्मचारियों की स्थितिमतदान कार्मिक 12784पोलिंग पार्टियां 3196बूथों की संख्या 2903वाहनों की संख्या 1365



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश