बाराबंकी ।जनपद के विकासखंड रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लैन के मझौनी ग्राम में बना आंगनबाड़ी केंद्र का नवनिर्मित भवन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। विगत दो वर्ष पूर्व इस केंद्र का निर्माण हुआ था जिसमें आज तक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो सका। वर्तमान में भवन के खिड़कियों के शीशे व दरवाजे टूटे हुए हैं । भवन के अंदर बने कक्ष तथा कार्यालय के अंदर आवारा पशुओं का गोबर का ढेर लगा हुआ है। परिसर में लगे नल पर भारी गंदगी व जलजमाव की स्थिति है।

बताते चलें कि सत्ताधारी दल के ब्लॉक प्रमुख का मूल आवास व पैतृक गांव भी है। इस संबंध में जब सीडीपीओ रामनगर से हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने भवन के हैंडवर होने की बात बताई तथा टूटे हुए दरवाजे खिड़कियों व अन्य से संबंधित सीडीपीओ ने कहा कि खंड विकास अधिकारी से इस संबंध में बात की जा चुकी है शीघ्र ही कोई निदान निकाला जाएगा । आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना अवस्थी से जब इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने भवन के हैंडवर न होने की बात बताई। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले को शीघ्र ही दिखाया जाएगा। अब देखना यह है कि इस मामले पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है या फिर अधिकारियों की यही रटी रटाई भाषा -“मामला संज्ञान में आया है ,देख लिया जाएगा” कह कर के अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाएगी।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।