रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
सिसवा,महराजगंज। लगभग देश की आजादी के बाद से आज के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब महराजगंज के विधानसभा सिसवा की सबसे चर्चित हस्ती और इस्टेट के नाम से बेसुमार मशहूर मृदुभाषी स्वभाव के पूर्व राज्यमंत्री शिवेन्द्र सिंह चुनावी मैदान में नहीं होंगे।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के विधायक प्रेम सागर पटेल की वजह से पूर्व राज्यमंत्री शिवेन्द्र सिंह की टिकट भाजपा ने काट दी। इसके बाद से उनके समर्थकों में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।सुत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि
शिवेन्द्र सिंह ने भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय नामांकन किया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आकर उन्होंने ऐलान किया है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और सह प्रभारी विवेक ठाकुर के परामर्श पर विधानसभा चुनावी मैदान से हट रहे हैं।
पूर्व राज्य मंत्री शिवेन्द्र सिंह खुद कई बार सिसवा से विधायक रहे हैं और उनके पिता यादवेन्द्र सिंह भी कई बार विधायक औऱ मंत्री रहे। क्षेत्र में उनका बड़ा दबदबा है।
भाजपा द्वारा शिवेन्द्र सिंह अंतिम समय में टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। शिवेन्द्र सिंह के भाजपा नेता के रुप में हर गांव में होर्डिंग्स लगे थे और वे खुद लगातार समर्थकों के साथ भाजपा की टिकट घोषित होने के दिन तक भावी भाजपा प्रत्याशी के रुप में सघन प्रचार कर रहे थे लेकिन भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल आखिर में उनकी राह के सबसे बड़े कांटे साबित हुए।



More Stories
डीएम की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन से सम्बंधित तैयारी बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस का हुआ भव्य आयोजन।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न।