रिपोर्ट-औरंगजेब शेख महराजगंज
नौतनवा,महाराजगंज। जिले के नौतनवा क्षेत्र में पुलवामा आतंकी हमले की तीसरी बरसी है।आज ही के दिन 2019 में खतरनाक आतंकवादियों के हमले में देश ने सीआरपीएफ के 40 बीर जवान को खो दिया था आज पूरा देश उन बीर सपूतों के बलिदान को नम आंखों से याद कर रहा है।महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र के भी उन वीर सपूतों की शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्हें हमेशा याद किया जाता है याद किया जायेगा नौतनवा के 2 बीर सपूत कारगिल के युद्ध मे तथा 1 सपूत पंकज त्रिपाठी पुलवामा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। पुलवामा शहीद दिवस पर आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने नगर के छपवा शहीद स्मारक पहुचकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी 42 वीर सपूतों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बलिदान को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।इस दिवस पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “आज भी देश को वो दिन याद है,जब सुरक्षाबलों को ले जा रही 78 बसों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे,देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उन सभी शूरवीरों का बलिदान हम भारतवासियों को हमेशा स्मरण रहेगा।इस अवसर पर शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, राजेश व्वायड, धीरेन्द्र सागर,प्रमोद पाठक, आयुष जाय0, सिपाही आज्ञाराम यादव,वृजेश सिंह,जगदीश नारायन मिश्र, सुरेन्द्र प्रसाद,रंजन पाण्डेय,मो0 शावी,रामानन्द गुप्ता, बबलूलारी,अनुज राय आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।