मुन्ना अंसारी जिला संवाददाता महराजगंज
महराजगंज।जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में लोकप्रिय विधायक/उम्मीदवार श्री ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधानसभा क्षेत्र महराजगंज से जयमंगल कन्नौजिया ने जिला मुख्यालय पहुंच कर आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के पहले माननीय केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी का आशिर्वाद प्राप्त हुआ। सदर विधानसभा क्षेत्र से श्री जयमंगल कन्नौजिया जी भी रहें उन्होंने ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।विधायक ज्ञानेंद्र जी ने कहा कि जनता काअपार जनसमर्थन यह स्पष्ट रूप से संकेत दे रहा है कि भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है, 10 मार्च को पनियरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कमल खिलना तय है, और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इसमें कोई दो राय नहीं वाले हैं।नामांकन दाखिल करने के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परदेशी रविदास सहित तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।