साफ संदेश
नाथनगर,संतकबीरनगर। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार प्रात: कलश यात्रा निकालकर खिरिया स्थित करमा बाबा स्थान परिसर में नव दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आचार्य देवांश शास्त्री ने बताया कि करमा बाबा स्थान परिसर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंगल कलश शोभायात्रा पांच वैदिक विद्वानों ने सस्वर मंत्रोच्चार कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। महायज्ञ में प्रत्येक दिवस पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा प्रवचन होगा। इसमें अयोध्या से देवांश शास्त्री संगीतमय प्रवचन करेंगे। देवांश शास्त्री कथा वाचक पाठ कर श्रद्घालुओं को राम भक्ति की अमृत वर्षा करेंगे।कथा उपरांत प्रत्येक दिन रामलीला का आयोजन प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक व फिर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामलीला का होगा आयोजन। कथा की 16 फरवरी को कथा पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसाद वितरण से महायज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम संरक्षक बी डी पाठक,मुख्य यजमान कैलाश नाथ पाठक,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील राय, सिद्धनाथ पाठक,प्रमोद पाठक,मनीष राय, श्रवण पाठक आदि क्षेत्रवासी व ग्रामवासी मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।