बहराइच। सपा व बसपा से चुनाव लड़ चुकी किरन भारती को इस बार बलहा सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद कमल किशोर की बहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बहराइच के बलहा विधानसभा से कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया था।बलहा विधानसभा से टिकट के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर चुनाव की तैयारी कर रही थी। जनता के यहां अपनी आमद दर्ज करा रही थीं। उनके ससुर कमांडो कमल किशोर कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2009 से 2014 तक सांसद रहे थे। ऐसे में कमल किशोर की बहू को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।लेकिन सोमवार को कांग्रेस हाई कमान ने बलहा विधान सभा से बसपा और सपा के टिकट से चुनाव लड़ चुकी किरन भारती को कांग्रेस पार्टी से टिकट दे दिया। इससे प्रियंका किशोर नाराज हो गईं। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।महसी से राजेश और बलहा से किरन को टिकटकांग्रेस हाई कमान ने सपा छोड़कर कांग्रेस में आए डॉक्टर राजेश तिवारी को कांग्रेस से महसी विधान सभा से टिकट दिया है। वहीं बलहा से किरन भारती को टिकट दिया है।
बहराइच: बलहा सीट से किरन भारती को कांग्रेस ने दिया टिकट तो प्रियंका किशोर ने छोड़ी पार्टी



More Stories
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि