रिपोर्टर-श्याम सुंदर पासवान महाराजगंज
फरेन्दा,महराजगंज।जनपद महराजगंज के फरेन्दा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल(दिवान) केदार गौड़ उम्र करीब पचास वर्ष ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार जिले में पुलिस महकमें से जुड़ी एक बहुत ही बड़ी और दुखद खबर आरही है जिले के फरेंदा थाने में तैनात एक दीवान द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।हेड कांस्टेबल के सुसाइड की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में भूचाल सा आ गया है। घटना देख सभी सकते में है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने जांच करने हेतु अपनी खास टीम के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बातचीत के दौरान बताया कि थाना फरेंदा में हेड कांस्टेबल केदार गौड़ उम्र करीब 50 वर्ष तैनात थे।वह थाने के करीब ही एक रूम मे रहते थे। आज सुबह जब उनका सामने का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस की मौजूदगी में पीछे वाला दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में उनका शव रस्सी से झूलता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।और मौत की खबर उनके परिजनों को दे दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।जांचोपरांत उचित कार्यवाही की जायेगी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश