रिपोर्टर- श्याम सुंदर पासवान महराजगंज
धानी,फरेन्दा-महराजगंज।जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर टोला बरगदवां निवासी दिपक सहानी का कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के फरेन्दा गोरखपुर मार्ग पर कार की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे की सूचना से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया है।बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बृजमनगंज के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर टोला बरगदवा के रहने वाले रामचंद्र सहानी उर्फ दीपक साहनी उम्र करीब18वर्ष के साथ हुई है। दीपक साहनी अपने खास दोस्त राजकुमार के साथ फरेंदा से गोरखपुर के लिए गुरुवार को जा रहा था। सफर करते समय क्या मालूम इतनी बड़ी मुसीबत उक्त मृतक के परिजनों पर आ गुजरेगी रास्ते में जाते समय मनीराम पेट्रोल पंप के करीब सामने से आ रही तेज कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे मौके पर ही दीपक सहानी की दर्दनाक मौत हो गई और राजकुमार की हालत गम्भीर बताई जा रही है दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय मेज दिया गया मृतक दिपक की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम सी छा गई वहीं पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।