मिहींपुरवा बहराइच । थाना खैरी घाट अंतर्गत स्थित रामपुर धोबिया हार के मजरा महादेवा बाबा बुढेश्वर नाथ में मंगलवार को सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ एकत्रित होने लगी हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा बुढेश्वर नाथ मंदिर में कतार बद्ध जलाभिषेक किया ।लोगों का मानना है कि यहां पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा भाव से जलाभिषेक करते हैं पूजा अर्चना करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।कुछ भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर इस स्थान पर भंडारा भी होता है यहां पर आए हुए दर्शनार्थी भंडारे के रूप में प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में भक्त जलाभिषेक करते हैं लेकिन मंगलवार को मौनी अमावस्या होने के कारण यह दिन शुभ माना जाता है जोकि पड़ोसी देश नेपाल सहित कई जनपदों से शिव भक्त आते हैं और मंदिर में जलाभिषेक करते हैं वहीं सुरक्षा को लेकर चौकी इंचार्ज अनुज त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में मौजूद रहे
मौनी अमावस्या पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ , शिव भक्तों ने बाबा बुढेस्वर मे किया जलाभिषेक



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।