मिहीपुरवा, बहराइच। बलहा विधायक भाजपा की वर्तमान प्रत्याशी सरोज सोनकर ने जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर अपना प्रचार प्रसार किया तथा सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर समर्थन मांगा।भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने गायघाट मंडल के गायघाट नयापुरवा मटिहा चोरपुरवा गौढ़ी दखिनहन पुरवा राजापुर कला भज्जापुरवा दौलतपुर सहित दर्जनों गांव में पहुंचकर घर घर जाकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया । विधायक सरोज सोनकर ने जनता से अपील की कि आप के एक वोट से ही प्रदेश का विकास हो रहा है। एक वोट की चोट से माफिया राज का खात्मा हुआ है। इसलिए प्रदेश में दोबारा योगी की सरकार बनाने के लिए आप सभी लोग कमल के निशान को अपना वोट देकर उत्तम प्रदेश बनाने में सहयोग करें। जनसंपर्क अभियान में मुन्ना लाल जायसवाल अशोक पोरवाल ओम प्रकाश धनीराम लोधी अम्बर लाल जायसवाल राजकुमार जायसवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने वोट के रूप में मांगा आशीर्वाद जनसंपर्क कर समर्थन की अपील की



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश