मोतीपुर,बहराइच। आचार संहिता के लागू होने के बाद बहराइच के विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को अर्ध सैनिक बल जवान उर्रा बाजार पहुंचे। सभी जवानो ने पैदल रूट मार्च किया। और लोगों को सुरक्षा के साथ वोट देने के प्रति आश्वासन दिया। बहराइच जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को बलहा विधान सभा क्षेत्र के उर्रा में दो रोडवेज बस से 100 से अधिक अर्ध सैनिक बल के जवान पहुंचे। जवानों ने अंबेडकर पार्क से लेकर पूरे बाजार का पैदल रूट मार्च किया। इसके बाद लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। रूट मार्च के दौरान मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। पैदल रूट मार्च के बाद सभी वापस दूसरे गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान काफी संख्या में जवान मौजूद रहे। जवानों को देखने के लिए बजार में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। जिस में ग्रामीणों से सहयोग मांगने की अपील की।
जवानों ने निष्पक्ष मतदान के लिए बस स्टॉप से लेकर बाजार तक निकाला रूट मार्च



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।