प्रति यूनिट 1 किलो गल्ला कम देने व अंगूठा लगाने के बाद भी खाधान्न न देने का लगाया आरोप
उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा को दिया प्रार्थनापत्र। सप्लाई इंसपेक्टर बोले जांच करा करेंगे कार्यवाही।
मिहींपुरवा/बहराइच- तहसील मिहींपुरवा अंर्तगत बोझिया गांव में खाधान्न वितरण को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को काफी ग्रामीणो ने बोझिया मुख्य बाजार में एकत्र होकर कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दे कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणो ने एसडीएम को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा कि बोझिया गांव का कोटेदार से खाधान्न वितरण में धांधली की जाती है। हम लोगो से मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाता है तथा जो खाद्यान्न वितरण होता है उसमें प्रति यूनिट 1 किलोग्राम खाद्यान्न कम दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगो जब कोटेदार के इस कृत्य का विरोध करते है तो वह गल्ला कम मिलने एंव कमीशन देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।सप्लाई इंसपेक्टर देवेश भारती ने कहा कि लाभार्थियों का हित सर्वोपरि है। खाद्यान्न वितरण सम्बंधित जो भी शिकायते हैं उनकी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर बोझिया निवासी मोहनभारती, काशीराम, बिहारी, बाबूराम, ब्रह्मा, शमसुद्दीन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।