मोतीपुर पुलिस तथा एसएसबी ने 40 ग्राम स्मैक तथा एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
मोतीपुर बहराइच। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त गुलाम शाबरी पुत्र शमशाद निवासी बलई गांव थाना मोतीपुर को 14 जनवरी की तड़के सुबह 6 बजे 40 ग्राम स्मैक तथा एक अदद मोटर साईकिल के साथ बलई गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना मोतीपुर में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह उप निरीक्षक अखिलेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद, रवि शंकर पाण्डेय तथा एसएसबी टीम शामिल रही।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी