रिपोर्टर – अमित मिश्रा ब्यूरो चीफ कुशीनगर
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पडरौना मार्ग पर पुराने बस स्टेशन के समीप दिवाकर मोबाइल केयर की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने कटरैन हटाकर नगदी लैपटॉप मोबाइल व अन्य सामान सहित लाखों रुपए मूल्य का सामान चुराकर चंपत हो गए जिसकी भनक तक किसी को नहीं हो सकी। बताते चलें कि रविवार की रात दिवाकर मोबाइल केयर के प्रोपराइटर दिवाकर कनौजिया अपनी दुकान बंद कर घर चले गए सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान के पीछे वाले की तरफ कटरैन हटाकर घुसे चोरों द्वारा अलमारी से सामान बिखरा व नगदी व अन्य सामान गायब होता देख सन्न रह गए जिसकी तहरीर खड्डा पुलिस को दे दी है पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 25000 नगद एक लैपटॉप 3 मोबाइल, स्पीकर मेमोरी कार्ड पेन ड्राइव आदि सामान पीछे की कटरैन हटाकर चोरों ने दुकान का सामान लेकर चम्मपत हो गये । तहरीर मिलने के उपरांत खड्डा पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश