संत कबीर नगर 10 जनवरी 2022(सू0वि0)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
जनपद के तीनों विधानसभाओं में निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा सीटों 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा (सुरक्षित) के लिये दिनांक 04 फरवरी, 2022(शुक्रवार) को नामांकन हेतु नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नामांकन की अन्तिम तथि 11 फरवरी 2022(शुक्रवार) को है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी/जांच 14 फरवरी 2022(सोमवार) को की जायेगी। उम्मीद्वारों द्वारा नाम वापसी 16 फरवरी 2022(बुधवार) तक किया जा सकता है। दिनांक 03 मार्च 2022(बुहस्पतिवार) को तीन विधानसभा सीटों 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा (सुरक्षित) के लिये मतदान कराया जायेगा तथा दिनांक 10 मार्च 2022(वृहस्पतिवार) को मतगणना की जायेगी।
जनपद में निर्वाचन कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट संत कबीर नगर के कक्ष-02 में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या-05547-226505, 297226, 297227 है। उक्त नम्बरों में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट के कक्ष स0-02 में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थपित-डी0ई0ओ0



More Stories
डीएम की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन से सम्बंधित तैयारी बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस का हुआ भव्य आयोजन।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न।