रिपोर्टर कुलदीप भदौरिया
कानपुर देहात । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज दिनांक 18 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे रूरा मंडी में स्थापित यूपी कोऑपरेटिव के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को धान केंद्र प्रभारी विमल यादव अनुपस्थित मिले तथा मौके पर किसान कन्हैया लाल निवासी सुजनीपुर एवं अन्य कृषक मिले, जिनके धान की तौल होते हुए मौके पर पाया गया, कृषको से जिलाधिकारी के पूछने पर कृषको ने बताया कि धान क्रय केंद्र में कोई समस्या नहीं है तथा किसानों का धान केंद्र में लिया जा रहा है, जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी विमल यादव को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्र पर कोई अनियमितता न होने पाए तथा कृषको का धान केंद्र पर लिया जाए, बिचौलियों व व्यापारियों का धान केंद्र पर न लिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। इस मौके पर कृषक गण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश