लग्जरी वाहनों में सवार होकर लंबे काफिले से ग्राम पंचायतों में निरीक्षण करने का अधिकारियों का अलग रूतबा हमेशा देखने को मिलता है लेकिन इसमें कुछ हटकर दृश्य उस समय देखने को मिला जब डीसी मनरेगा एवं प्रभारी वीडियो नाथनगर उमाकांत त्रिपाठी ने कुछ अलग ही अंदाज में पेश किया नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत डहरौली में विकास रूपी योजनाओं की वास्तविक तस्वीर से रूबरू होने के लिए गांव में पहुंचे उन्होंने नाली सीसी सड़क इंटरलॉकिंग आवास की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया उसके बाद जब उन्होंने मनरेगा के तहत हुए चकरोड सहित अन्य मिटी कार्यों को देखने की बात कही तो मौजूद ब्लॉक कर्मी व प्रधान
ने लंबी दूरी होने की बात कही चार पहिया वाहन कार्यस्थल तक नहीं जाने की समस्या भी रखी गई इतना सुनते ही डीसी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी का तेवर तल्ख हो गया तत्काल मौके पर मौजूद एक तकनीकी सहायक की बाइक पर बैठ गए गांव की सकरी गलियों टूटे-फूटे मार्गो से होते हुए कार्यस्थल तक पहुंचे साहब को बाइक पर बैठते ही अन्य कर्मी भी पीछे पीछे बाइक से लग गए गांव में पहली बार किसी अधिकारी को
निरीक्षण
करता देख ग्रामीण अचंभित होकर निहारते रहे यह तरीका बहुत अच्छा लगा कुछ ग्रामीणों का कहना था साहब की इस कार्यशैली से उन्हें काफी खुशी है पहली बार इस तरह का अंदाज देखने को मिला जब वह खुद हर परियोजनाओं का सही से विश्लेषण कर रहे हैं साथ में टेक्निकल इंजीनियरों की टीम से बारीकी का सत्यापन करा रहे थे इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक टीए संजय पांडे इंद्रजीत यादव मुकेश कुमार प्रवीण गौतम प्रधान राजेंद्र राजभर संजय राजभर मौजूद रहे
More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।