रिपोर्ट-श्याम सुंदर विश्वकर्मा
खड्डा,कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेन से यात्रा कर रहा एक युवक बृहस्पतिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे खड्डा रेलवे स्टेशन पर उतार कर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर उसके परिजन अपने साथ युवक को ले गए।
महराजगंज जिले के घुघली निवासी रजवंत चौहान किसी काम से पटना गए थे। वहां से गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर से सवारी गाड़ी से घुघली घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में जहरखुरानी के शिकार हो गए। जहरखुरानों ने उनके पास से नकदी रुपए सहित और मोबाइल ले लिया था। बेहोशी में वह घुघली रेलवे स्टेशन पर उतर नहीं पाए, ट्रेन की बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने खड्डा रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन पर मौजूद कस्बा के गुड्डू गुप्ता ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां रजवंत के पास मौजूद पासपोर्ट के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रजवंत की ससुराल खड्डा थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा में है। सूचना पर पहुंचे उनके ससुर ने जीआरपी और स्टेशन मास्टर के समक्ष कागजी कार्रवाई पूरा किया।और इलाज के बाद उन्हें घर ले गए।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।