Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित

Spread the love

मानवता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के विचारों को साहित्य के माध्यम से वैश्विक पहचान देने की पहल

गोरखपुर। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर पेज लोकार्पित किया गया। इस क्रम में डॉ. परमानन्द पाण्डेय (पी. एन. पाण्डेय) द्वारा लिखित पुस्तक ‘संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ का कवर गोरखपुर में लोकार्पित हुआ। यह पुस्तक विश्व प्रसिद्ध सद्भाव संत सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के व्यक्तित्व, विचारों और मानवीय दर्शन पर केंद्रित है।

पुस्तक का शीर्षक वर्तमान सामाजिक एवं वैश्विक परिवेश में सद्भाव, सकारात्मक चेतना और मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता को रेखांकित करता है। इसमें संत सौरभ के विचारों के माध्यम से मानवता, सामाजिक समरसता, सर्वधर्म सद्भाव, प्रेम, करुणा और विश्वबंधुत्व जैसे विषयों को साहित्यिक अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया गया है।

संत सौरभ धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं प्रमुख हैं। उन्हें जगत धर्म चक्रवर्ती की उपाधि से भी अलंकृत किया गया है। उनके नेतृत्व में धरा धाम इंटरनेशनल विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच संवाद, पारस्परिक सम्मान तथा सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्यरत है। विश्व प्रसिद्ध सद्भाव संत के रूप में उनका संदेश मानवता को सर्वोपरि मानने और विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देता है।

पुस्तक के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय (पी. एन. पाण्डेय) ने इस कृति के माध्यम से संत सौरभ के विचारों और युग चेतना को साहित्यिक स्वरूप प्रदान किया है। यह पुस्तक पाठकों को सद्भाव, सकारात्मक चिंतन और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास है।

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 74 दिनों में 74 पुस्तकों के कवर का लोकार्पण किया जाना इसकी निरंतरता और अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सहभागिता को दर्शाता है। अभियान का उद्देश्य देश-विदेश के साहित्यकारों को जोड़कर मानवता, विश्वशांति और सार्वभौमिक सद्भाव का संदेश पुस्तकों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon