विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 67वें दिन 67वीं पुस्तक का विमोचन, मानवता और विश्व शांति का देगी संदेश

गोरखपुर। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 67वें दिन 67वीं पुस्तक के कवर पेज का लोकार्पण किया गया। सूडान की अंतरराष्ट्रीय लेखिका, पत्रकार एवं मानवतावादी डॉ. लीना अहमद दब्बा की पुस्तक ‘Sant Saurabh: The Crownless Kingdom of Humanity’ का कवर जारी किया गया। यह पुस्तक सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन पर आधारित है।
पुस्तक का शीर्षक ‘मानवता का मुकुटविहीन साम्राज्य’ प्रेम, शांति और मानवता को सर्वोच्च स्थान देने वाले विश्व की परिकल्पना प्रस्तुत करता है। इसमें संत सौरभ के वैश्विक सद्भाव, आध्यात्मिक जागरण, पारस्परिक सम्मान तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के विचारों को प्रमुखता दी गई है।

लेखिका डॉ. लीना अहमद दब्बा अंतरराष्ट्रीय मीडिया विशेषज्ञ, पत्रकार, लेखिका, कवयित्री, मानवाधिकार समर्थक, मनोवैज्ञानिक एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं। उनकी यह कृति विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और सभ्यताओं के बीच संवाद एवं समरसता स्थापित करने का साहित्यिक प्रयास है।
विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान का उद्देश्य संत सौरभ के विचारों को साहित्य के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रसारित करना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।



More Stories
खेत में बुवाई के दौरान खूनी वारदात, गोली लगने से दो की मौत; गांव में पुलिस तैनात !
छठ घाट भस्मा में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ जलाकर दी श्रद्धांजलि
गरीबों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल में परखी स्वास्थ्य सेवाएं !