
डीएम ने धान विक्री हेतु आये हुए किसान को माल्यार्पण कराते हुए धान क्रय का किया गया शुभारम्भ।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा मण्डी में स्थित कुल 06 धान क्रय केन्द्रों (खाद्य विभाग के 04, पी०सी०यू० के 01 एवं मण्डी समिति के 01) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र मण्डीयार्ड प्रथम पर श्री नर्वदेश्वर सिंह पुत्र श्री कोदई सिंह ग्राम-कटबन्ध, नेहिया खुर्द बुजुर्ग तहसील खलीलाबाद द्वारा लगभग 65.0 कु० धान विक्रय हेतु केन्द्र पर लाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा श्री नर्वदेश्वर सिंह को माल्यार्पण कराते हुए धान क्रय का प्रारम्भ कराया गया।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद 01 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अनतर्गत कामन धान 2441 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए 2461 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 60000 मी०टन (जिसमें खाद्य विभाग को 40000 मी०टन, पी०सी०एफ० 12500 मी०टन, पी०सी०यू० को 6300 मी०टन, मण्डी समिति को 700 मी०टन एवं भारतीय खाद्य निगम को 500 मी०टन) निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 64 धान क्रय केन्द्रों (खाद्य विभाग के 32, पी०सी०एफ० के 21, पी०सी०यू० के 09, मण्डी समिति के 01 एवं भा०खा०नि० के 01) का अनुमोदन किया जा चुका है। जनपद में अभी तक कुल 806 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है, जिसके सापेक्ष मात्र 369 किसानो का ही सत्यापन सम्बन्धित के स्तर से किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मण्डी में स्थित सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। साथ ही किसानों के बैठने एवं पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। यदि केन्द्र पर अधिक किसान आ रहे है तो एक टोकन रजिस्टर बना कर सम्बन्धित किसान का नाम अंकित किया जाये और जब किसान का नम्बर आये तो सम्बन्धित किसान के धान की तौल मानक के अनुसार किया जाये। किसानों से शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाए। सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ करने हेतु भी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया।



More Stories
डीएम द्वारा हीरालाल इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित सरस मेले का किया गया निरीक्षण/अवलोकन।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत शांति समिति(पीस कमेटी) की बैठक हुई आयोजित।
जनपद में भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।