
विधायक मेहदावल व सीडीओ की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई आयोजित, स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग के दिये गये निर्देश।
संत कबीर नगर । विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया तथा उपस्थित सैकड़ों प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण्य बनाये रखे जानें हेतु विचार प्रकट किया गया।
जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) के कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया द्वारा एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अगवत कराया गया।
शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के वर्तमान भुगतान तथा कमिटेड भुगतान नियमानुसार अतिशीघ्र किया जाय तथा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड हेतु सम्बन्धित पोर्टल पर जिन लाभार्थियों ने के0वाई0सी0 नहीं कराया है, उनका डाटा तत्काल हटाये जानें के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एच.बी.एन.सी. कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त बी0सी0पी0एम0 को नियमित रूप से निर्धारित सपोर्टिव सुपरविजन किए जानें के भी निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान अन्य कार्यक्रमों जैसे परिवार कल्याण कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण कार्यकम, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि में उत्तरोत्तर प्रगति हेतु सम्बन्धित नोडल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग, रेवीज़ टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता, चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित मरीजों के हित में स्वास्थ्य संबंधित उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कन्नौजिया, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि सहित चिकित्सालयों के एम0ओ0आई0सी0 व अन्य चिकित्सक/सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
जनपद में भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।
पांच ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की बैठकें संपन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
प्रखंड स्तरीय युवा संवाद एवं संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।