
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । अधिकारीद्वय द्वारा शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम ने शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।